यह न्यूज पढ़के भले ही आप हंस रहे हों पर यह सच है। जल्द ही ऐसा हो सकता है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं जानी-मानी एयरक्राफ्ट कंपनी स्पाइसजेट है। स्पाइसजेट रनवे और एयरस्ट्रिप के पारंपरिक तरीकों को बदलने की पहली शुरुआत करने की कोशिशों में है। यह काम स्पाइसजेट और जापान की एक कंपनी के नए एविएशन प्रोजेक्ट के तहत हो सकता है।
शुरु होंगे छोट विंग्स वाले विमान
स्पाइसजेट के अनुसार वह छोटे विंग्स वाले विमान शुरु करने के बारे में विचार कर रहा है जिसे उन स्थानों पर पहुंचाया जा सके, जहां अभी तक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण एयरपोर्ट्स नहीं बन पाए हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए ऐसे एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी है जो पानी, घास या खुले खेत में भी लैंड कर सके।
10 से 14 सीटर विमान
स्पाइसजेट कंपनी के अनुसार वह जापान की कंपनी सेटुची होल्डिंग्स के साथ 10 से 14 सीटर विमान बनाने की तैयारी में है। इन विमानों को लैंड होने के लिए रनवे या लैंडिंग स्ट्रिप की जरुरत नहीं होगी। बल्कि ये पानी में घास या खेत पर भी लैंड हो सकेंगे।
टेस्ट की जा चुकी है डेमो फ्लाइट्स
स्पाइसजेट ने बताया कि ऐसे एयरक्राफ्ट्स की डेमो फ्लाइट्स नागपुर और गुवाहाटी में टेस्ट की जा चुकी है। जापान की कंपनी सेटुची ग्लोबल रुप से स्पेशल विमानों की मैन्युफैक्चरिंग करती है।
कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
स्पाइसजेट के चेयरमैन के अनुसार भारत में एयरपोर्ट काफी कम हैं। भारत में छोटे बाजारों में विकास हो रहा है, लेकिन इन छोटे बाजारों के बीच कनेक्टिविटी कम है या फिर है ही नहीं। इसलिए हम ऐसा उपाय तलाश रहे हैं जिससे उन जगहों पर भी उड़ानें ले जा सकें, जहां एयरपोर्ट ही नहीं हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
