भारतीय रिजर्व बैंक के रघुराम राजन अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कमान संभाल सकते हैं। न्यूज एजेंसी और तमाम समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर के मुताबिक रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिका के केंद्रीय बैंक की अगुवाई के लिये एक उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। एक वित्तीय पत्रिका बैरोन्स ने इस हवाले से खबर प्रकाशित की है।

ऐसी संभावना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के नये प्रमुख के नाम की घोषणा जल्द करेंगे। मौजूदा प्रमुख जेनेट येले का कार्यकाल अगले वर्ष की शुरूआत में समाप्त हो रहा है। पत्रिका बैरोन्स में छपे एक आलेख में लिखा है, अगर खेल टीमें दुनियाभर से बेहतर प्रतिभाओं को शामिल कर सकतीं हैं तो फिर केंद्रीय बैंक में ऐसा क्यों नहीं पत्रिका में राजन को फेडरल रिजर्व का अगला प्रमुख बनाये जाने की वकालत की गयी है।
इसमें कहा गया है कि पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब दूसरे देश के नागिरक ने केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी संभाली। कनाडा में जन्में मार्क कार्ने ने बैंक आफ इंगलैंड की जिम्मेदारी संभाली थी। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर राजन के नाम पर कोई जोर नहीं दे रहा है हालांकि, उनका नाम अर्थशास्त्र के क्षेत्र में संभावित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची में था।
राजन सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्य अर्थशास्त्री बने थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो पश्चिमी देश के नहीं थे। वह वर्ष 2005 में अर्थशास्त्रियों और बैंक प्रमुखों की सालाना बैठक में विाीय संकट की भविष्यवाणी कर सुर्खियो में आये थे। उन्हें पूर्व संप्रग सरकार ने 2013 में रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था।
वह फिलहाल शिकागो विश्वविद्यालय में बूथ स्कूल आफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications