चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था के सुधरकर छह की दर से वृद्धि करने की उम्मीद है, SBI रिसर्च ने एक रिपोर्ट में व्यापार, परिवहन और संचार जैसे वृहद आर्थिक सूचकांकों में बढ़त का हवाला देते हुए यह बात कही। रिपोर्ट में कहा गया, "पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 5.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई। एसबीआई को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में वृद्धि बेहतर होगी और इसके 6-6.5 प्रतिशत के दायरे में निचले स्तर पर रहने की संभावना है।"

रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में वृद्धि के पांच प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा राज्यों के विद्युत निगमों द्वारा त्यौहारी मांग के मद्देनजर बिजली की मांग बढ़ाने से खनन एवं विद्युत क्षेत्र में भी वृद्धि बेहतर रहने की उम्मीद है।
उसने आगे कहा कि हालिया महीनों में विदेशी पर्यटकों की आवक, अंतरराष्ट्रीय यात्री एवं हवाई ढुलाई, रेल यातायात और टेलीफोन सब्सक्राइवरों जैसे मुख्य सूचकांकों में भी सुधार दिखा है। हालांकि कृषि क्षेत्र में कम वृद्धि दर चिंता का विषय है। रिपोर्ट में कहा गया, "उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख खाद्यान्न उत्पादक राज्यों में मानसून के पहले तीन महीनों के दौरान बारिश कम रहने के कारण भी कृषि क्षेत्र की वृद्धि प्रभावित हो सकती है।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
