जीएसटी काउंसिल अपनी आगामी बैठक में आम लोगों को और भी राहत दे सकती है। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक गुवाहाटी में है। ऐसा माना जा रहा है कि 28% टैक्स स्लैब से कुछ चीजों को हटाकर 18 या फिर 12% के टैक्स स्लैब में शामिल कर सकते हैं।
इन चीजों की घट सकते हैं दाम
इसके अलावा रेस्टोरेंट में खाने-पीने, एमआरपी और जीएसटी तथा पेट्रोल को जीएसटी के अंतरगत लाने पर भी विचार हो सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अपनी एमआरपी में ही जीएसटी का भी जिक्र करे। दाम में अलग से जीएसटी लगाने को सरकार ने गलत कदम माना है।
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग
गुवाहाटी में होने वाली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में जिन चीजों को 28 फीसदी के टैक्स स्लैब से निकालकर बाहर किया जा सकता है उनमें, शेविंग क्रीम, चॉकलेट, साबुन, सीमेंट, पेंट, टाइल्स, डियोड्रेंट , एल्युमीनियम फॉयल, पीओपी, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, डिटर्जेंट आदि शामिल हैं।
क्या कम होंगी पेट्रोल की दरें?
वहीं पेट्रोल को लेकर भी जीएसटी परिषद कोई फैसला ले सकती है। हालांकि वित्तमंत्री अरुण जेटली का मूड ऐसा लगता नहीं है कि वह पेट्रोल डीजल को जीएसटी से बाहर करने देंगे, पर फिलहाल बढ़ी हुई कीमतें और लोगों के विरोधी रुख के चलते परिषद कोई प्रभावी कदम जरूर उठा सकता है।
रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है सस्ता
वहीं सरकार रेस्टोरेंट बिल में लगने वाले 18% जीएसटी को घटा कर 12 प्रतिशत कर सकती है। अगर सरकार ने ऐसा किया तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। अभी तक नॉन एसी रेस्टोरेंट 12 फीसदी और एसी रेस्टोरेंट में 18 फीसदी जीएसटी चार्ज किया जाता है। सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो रेस्टोरेंट को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा छोड़ना पड़ सकता है। ऐसा होने पर उन्हें इनपुट पर चुकाए गए टैक्स को क्लेम करने की सुविधा छोड़नी पड़ सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
