पिछले दिनो भारतीय शेयर बाजार में आए जबरदस्त उछाल से तमाम बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ है। इस बारे में मीडिया में एक रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसमें टॉप-5 कंपनियों की मार्केट कैप के बारे में उल्लेख किया गया है। अगर आपने इन कंपनियों के शेयर में निवेश किया था तो समझ लीजिए कि आपकी चांदी हो गयी है। इन कंपनियों का रिकॉर्डतोड़ मुनाफा आपके भी फायदे में रहेगा।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से इस दौरान आरआईएल पहले स्थान पर रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एचडीएफसी, एसबीआई, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस का स्थान रहा।

भारतीय शेयर बाजार में 5 कंपनियों ने सबसे ज्यादा कमाई की है, मार्केट कैप के लिहाज से 10 शीर्ष भारतीय कंपनियों में से 5 की मार्केट कैप 94 हजार करोड़ रुपए बढ़ गई है। बीते हफ्ते शेयर बाजार की तेजी में इन 5 कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सबसे ज्यादा एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचयूएल व एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 57,618.94 करोड़ रुपए बढ़कर 2,68,413.61 करोड़ रुपए हो गया। सरकार के सार्वजनिक बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने के एलान के बाद एसबीआई के शेयर में 27.58 फीसदी की तेजी आई।
ओएनजीसी का मूल्यांकन 11,999.07 करोड़ रुपए बढ़कर 2,35,554.03 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 9,964.18 करोड़ रुपए बढ़कर 5,88,601.05 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण 9,823.65 करोड़ रुपए बढ़कर 2,45,131.93 करोड़ रुपए हो गया। वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,283.09 करोड़ रुपए बढ़कर 2,17,628.63 करोड़ रुपए हो गया।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 19,767.58 करोड़ रुपए घटकर 4,63,336.43 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,717.19 करोड़ रुपए घटकर 2,70,847.09 करोड़ रुपए, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,887.57 करोड़ रुपए घटकर 4,93,733.06 करोड़ रुपए रह गया। हिंदुस्तान यूनीलीवर का बाजार पूंजीकरण 1471.84 करोड़ रुपए घटकर 2,72,161.54 करोड़ रुपए तथा आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1218.36 करोड़ रुपए घटकर 3,28,166.52 करोड़ रुपए रह गया।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications