मध्यप्रदेश के हीरे की खदाने पूरे दुनिया में फेमस हैं। इसी के चलते बड़ी-बड़ी मायनिंग कंपनियां यहां से जुड़ना चाहती हैं और व्यापार भी करना चाहती हैं। तभी तो दुनिया की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी रियो टिंटो ने हाल में ही मध्यप्रदेश की जिस बुंदर हीरा खदान से हाथ खींचे थे, उसे हासिल करने के लिए वेदांता और अडानी समूह आगे आ सकते हैं। ये दोनों माइनिंग कंपनियां इस खदान के लिए बोली लगा सकती हैं।
बोली लगाने पर कर रहे हैं विचार
एक ओर जहां अडानी समूह इस हीरा परियोजना के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बुंदर परियोजना के लिए वेदांता बोली लगा सकती है। रिर्पोट के अनुसार कंपनी के कुछ अधिकारी प्रोजेक्ट साइट पर जाकर मुआयना भी कर चुके हैं।
नवंबर में जारी होगी निविदा
तो वहीं मध्यप्रदेश के खनन सचिव मंत्री मनोहर लाल दुबे के अनुसार इस परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित करने का नोटिस नवंबर में जारी किया जाएगा। यह एक ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय खनन ब्यूरो के अनुसार इस परियोजना से निकाले जाने वाले हीरों का अनुमानित मूल्य 60,000 करोड़ रुपए होगा।
बुंदर परियोजना भी शामिल
इस परियोजना में कई कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार की इस महीने मुंबई में कंपनियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में 10 परियोजनाओं पर विचार हुआ। इसमें बुंदर हीरा परियोजना भी शामिल है।
वेदांता और अडानी की ओर से नहीं हुई पुष्टि
बोली लगाने के मामले में वेदांता और अडानी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ महीने पहले रियो टिंटो ने इस परियोजना से यह कहते हुए हाथ खींच लिया था कि वह अपनी कारोबारी रणनीति के तहत बुंदर हीरा परियोजना को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications