अमेरिकी अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में आंकड़े थोड़े अच्छे नहीं है। 2017 की दूसरी तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था 3.1 फीसदी की दर से बढ़ रही थी, जबकि तीसरी तिमाही में .1 फीसदी गिरावट देखी गई है। हालांकि इन आंकड़ो ने अर्थव्यवस्था के अनुमानित आंकड़ो से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुमानित आंकड़ा 2.5% था जबकि असल आंकड़े 3.0% है।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था की 2017 की तीसरी तिमाही में वार्षिक दर तीन फीसदी रही, जबकि दूसरी तिमाही में यह 3.1 फीसदी थी। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के हवाले से बताया कि यह व्यक्तिगत खपत खर्च, गैर आवासीय निवेश और निर्यात में गिरावट को दर्शाता है।
गौरतलब है कि तीसरी तिमाही में व्यक्तिगत उपभोक्ता खर्च की वार्षिक दर 2.4 फीसदी रही, जबकि दूसरी तिमाही में यह 3.3 फीसदी रही। गैर आवासीय निवेश 3.9 फीसदी बढ़ा, जबकि पिछली तिमाही में यह 6.7 फीसदी था। इस दौरान निर्यात 2.3 फीसदी बढ़ा जबकि आयात 0.8 फीसदी घटा है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि तीसरी तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर 2.5 फीसदी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications