यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सभी एंड्रॉइड फोन के लिए एम आधार एप लॉन्च किया है। जो कि एक मोबाइल आधार है। यह एप उपभोक्ताओं को आधार से जुड़ी जरुरी जानकारी जैसे कि नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर और फोटोग्राफ आधार नंबर के साथ आपके स्मार्ट फोन पर रखेगा।
इस तरह मिलता है यह एप
अभी तक mAadhaar एप सिर्फ एंड्रॉइड फोन के लिए ही लॉन्च किया गया है। जल्द ही यह एप आईओएस और विडोंज फोन के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। यह एप गूगल प्ले में उपलब्ध है। इसके लिए आप लॉग इन करके गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसे डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर होना चाहिए रजिस्टर
अगर आप एम आधार एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको चेक करना होगा कि क्या आपका मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ अपडेट है। अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर करवाने के लिए आप नजदीकी मोबाइल स्टोर में जा सकते हैं।
आधार प्रोफाइल का कर सकते हैं इस्तेमाल
एम आधार एप के माध्यम से यूजर अपने स्मार्ट फोन पर आधार नंबर प्रोफाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको कहीं पर भी आधार की हार्ड कॉपी ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस आधार से आपका काम हो जाएगा।
एम आधार एप के फीचर
- एम आधार से आप कभी भी बायोमैट्रिक डाटा लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।
- एम आधार एप के द्वारा यूजर अपने आधार की अपडेटेड प्रोफाइल प्राप्त कर सकते हैं।
- इसमें OTP सुविधा आधार की सुरक्षा को देखते हुए प्रदान की जा रही है। तो जब भी आप अपने आधार की प्रोफाइल को इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे तो आपके रजिस्टर मोबाइल पर आपको एक ओटीपी नंबर आएगा। इस ओटीपी को डालते ही आप अपनी प्रोफाइल का उपयोग कर सकते हैं।
- यूजर QR कोड भी शेयर कर सकते हैं। जो कि ई-केवायसी डाटा और डेमोग्राफिक जानकारी को सुरक्षित रखता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
