दुनिया के सबसे अमीर इंसान ज्येफ बोजोज (अब बिल गेट्स नहीं) के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो हम नहीं जानते हैं। ज्येफ बोजोस 27 अक्टूबर को शेयरों में उछाल आने के चलते ज्येफ बोजोस दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने ये कारनामा ठीक तीन महीने पहले 27 जुलाई को किया था। इकोनॉमिक टामइम्स ने फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि, ऐमजॉन के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी से बेजॉस की कुल संपत्ति में 90 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई जोकि बिल गेट्स की संपत्ति (90.1 अरब डॉलर) से कुछ अधिक है। ज्येफ बोजोस भले ही दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हों लेकिन उन्हें बर्तन धोना बहुत पसंद हैं और आखिर ऐसे क्यों है इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।
8 घंटे की भरपूर नींद
कई लोगों का मानना है कि दुनिया के सफलतम लोग बहुत कम सोते हैं। इसके लिए वह नेपोलियन, अकबर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का उदाहरण देते हैं। शायद ज्येफ बोजोस इस बात में बिल्कुल यकीन नहीं रखते हैं। वह साधारण इंसानों की तरह 8 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं और सुबह के वक्त कोई मीटिंग नहीं रखते हैं।
दिन की शुरुआत परिवार के साथ
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस दिन की शुरुआत अपने परिवार के साथ करते हैं। बच्चों और पत्नी के साथ नाश्ता करते हैं और सुबक के वक्त किसी तरह की मीटिंग नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे अच्छा है।
घर में धोते हैं बर्तन
इन सबके अलावा ज्येफ बोजोस एक ऐसा काम भी करते हैं जो शायद कोई अमीर इंसान सोच भी नहीं सकता है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन खुद ही धोते हैं। ये जानकर शायद आप भी यकीन ना करें लेकिन ये बिल्कुल सच है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन धोते हैं और कहते हैं उन्हें ये काम बेहद 'सेक्सी' लगता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
लंबी मीटिंग पसंद नहीं
लंबी मीटिंग ज्येफ बोजोस को ज्यादा रास नहीं आती है। वह मीटिंग में बहुत कम वक्त देते हैं साथ ही मीटिंग में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन की बजाय कागजों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देते हैं। उन्होने मीटिंग में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन बंद कर दिया है।
कहां दान करुं इतनी सारी दौलत
इकोनामिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस ने 2016 में ईराक में नजरबंद वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार को वापस लाने के लिए अपना प्राइवेट जेट भेजा था। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी संपत्ति के विषय में लोगों से पूछा कि वह इतनी सार संपत्ति कहां दान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
