एक बार फिर अमेजन कंपनी के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। कुछ महीने पहले ही जेफ चंद घंटों के लिए सबसे अमीर बने थे। लेकिन उसके बाद वो फिर से बिल गेट्स के नीचे आ गए थे। लेकिन इस बार अमेजन का स्टॉक करीब 13 प्रतिशत चढ़ने से कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की वेल्थ 93 अरब डॉलर यानी करीब 6.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।

अमेजन के स्टॉक चढ़ने से बेजोस की वेल्थ में 10.3 अरब डॉलर यानी करीब 67 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। जिससे बेजोस दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति बन गए हैं। आपको बात दें कि अभी तक सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स थे। फोर्ब्स के रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार जिनकी वेल्थ शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट बंद होने के बाद करीब 90 अरब डॉलर यानी करीब 5.85 लाख करोड़ रुपए है।
शुक्रवार को मार्केट खुलने के साथ ही अमेजन स्टॉक करीब 13% चढ़कर 1100 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया। रिर्पोट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट की अच्छी अर्निंग की रिर्पोट के साथ उसके स्टॉक्स में तेजी आई। बिल गेट्स की वेल्थ में करीब 37 करोड़ डॉलर यानी करीब 2405 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ। इससे यह साफ हो गया है कि बेजोस कम से कम 3 दिन तो दुनिया के सबसे अमीर बने रहेंगे, क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications