एयरपोर्ट में एंट्री करने और चेक इन करने के लिए अब कुछ खास डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। अगर ये डॉक्यूमेंट्स आपके पास नहीं होंगे तो आप एयरपोर्ट के अंदर एंट्री नहीं कर सकते हैं। एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो ने एयरपोर्ट में एंट्री के लिए 10 पहचान पत्रों को अनिवार्य कर दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार ब्यूरो पहचान पत्र को लेकर जारी भ्रम को दूर करने के मकसद से ये जानकारी दी है।
चेक-इन के लिए भी दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट
ब्यूरो ने स्पष्ट रुप से कहा है कि इन दस्तावेजों के बिना एयरपोर्ट टर्मिनल में एंट्री नहीं मिलेगी। इनमें से किसी एक से अपनी पहचान सुनिश्वित कराकर ही एंट्री मिलेगी। साथ ही चेक-इन के लिए भी यह डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे।
ये हैं 10 जरुरी डॉक्यूमेंट
1. पासपोर्ट
2. वोटर आईडी
3. आधार या मोबाइल आधार
4. सर्विस आईडी
5. स्टूडेंट आईडी कार्ड
6. नेशनल बैंक की फोटो के साथ पासबुक
7. पेंशन कार्ड या फोटो के साथ पेंशन के डाक्यूमेंट्स
8. पैन कार्ड
9. ड्राइविंग लाइसेंस
10. दिव्यांगता प्रमाण पत्र या दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट
पहचान पत्र ना होने पर खुद की पहचान करना होगा साबित
इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने रिर्पोट में आगे जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के चीफ कुमार राजेश चंद्र ने कहा कि ऐसी व्यवस्था भी की गई है कि यदि किसी का पहचान पत्र खो जाता है तो वह अपनी पहचान साबित कर प्रवेश पा सकते हैं। राजेश चंद्र ने कहा कि यदि उचित कारणों से कोई यात्री अपने वैद्य डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाता है तो केंद्र या राज्य सरकार के राजपित्रत अधिकारी के लेटरहेड पर जारी फोटो पहचान प्रमाण पत्र को मान्यता दी जाएगी।
बच्चों को नहीं दिखाना होगा आईडी
इसके अलावा माता-पिता यदि वैलिड डॉक्यूमेंट के साथ यात्रा कर रहे हैं तो घरेलू उड़ानों पर नाबालिग या नवजात बच्चों के लिए अलग से पहचान प्रमाण पत्र दिखाना जरुरी नहीं होगा। हालांकि अलग से जा रहे नाबालिग को पहचान पत्र दिखाना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
