एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने समाचार चैनल आजतक को दिए एक इंटरव्यू में काले धन और नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अरुंधति भट्टाचार्य ने आजतक के एक प्रोग्राम में पत्रकार राजदीप सरदेसाई के सवालों का जवाब दिया है।

आज तक के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सवाल में पूछा कि, केंद्र सरकार और बीजेपी 8 नवंबर को एंटी ब्लैकमनी डे के तौर पर मना रही है पर काला पैसा तो वहीं है, जिनके पास पैसा है, कई लोगों के पास वैसा ही है, आम आदमी को लाइन में खड़ा रहना पड़ा, लोगों की नौकरी चली गई, छोटे उद्योग कम हो गए हैं?
इस लंबे-चौड़े सवाल के जवाब में एसबीआई की चीफ अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि, नोटबंदी के बाद से टैक्स देने वाले लोगों की संख्या में 100% तक का इजाफा हुआ है। टैक्स देने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। SBI चेयरमैन ने आगे कहा कि अब जो लोग टैक्स चोरी करके काला धन रखते थे वह अब ऐसा नहीं कर सकते हैं। उन्हें अब टैक्स देना ही होगा।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, बैंको में 99 फीसदी जो पैसा वापस आया है उसकी कहीं ना कहीं ट्रेल रहता है, उनके जरिए लोगों को छांटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि, नई तकनीक के जरिए कालाधन रखने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकती है।
वहीं एक और सवाल, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था के पर असर के बारे में SBI चेयरमैन ने कहा कि, इसे ऐसे समझें जैसे किसी व्यक्ति को कैंसर होता है तो उसे कीमोथेरेपी करवानी ही पड़ती है। उसी तरह से नोटबंदी का भी असर होगा। इससे शुरुआती दिनों में थोड़ी तकलीफ होगी लेकिन ये बाद में फायदा भी देगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
