केंद्र की मोदी सरकार नई टोल नीति लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस टोल नीति से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। सरकार की इस नई टोल नीति में उतना ही टोल देना होगा जितना आप सफर करते हैं। कई बार हाइवे पर छोटी यात्रा के लिए भी आपको ज्यादा टोल देना होता है और ये वाकई में बेहद कष्टकारी होता है। पर अब नई नीति से लोगों को उतना ही टोल देना होगा जितनी वह यात्रा करेंगे।

नई टोल नीति में टैक्स को यात्रा की लंबाई से जोड़ा जाएगा यानी छोटे सफर के लिए कम टोल और लंबी यात्रा के लिए अधिक। अभी टोल प्लाजा पर एक निर्धारित शुल्क देना होता है, भले ही किसी का सफर लंबा हो या कम। समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने इस बारे में खबर भी प्रकाशित की है। इसमें लिखा है कि, रोड ट्रांसपॉर्ट और हाइवे सेक्रटरी युद्धवीर सिंह मलिक ने शुक्रवार को कहा कि इसके लिए सरकार इंटेलिजेंट ट्रांसपॉर्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा, 'बंद टोल नीति की बजाय हम इंटेलिजेंट ट्रांसपॉर्ट मैनेजमेंट के जरिए खुली टोल नीति ला रहे हैं ताकि आप उतना ही टोल टैक्स दें, जितनी आपने यात्रा की है।' उन्होंने कहा, 'हम जल्द नई नीति ला रहे हैं और एक साल के भीतर इसे लागू करने में सक्षम हो सकते हैं।' अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश दूरी आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल का ट्रायल कर रहे हैं।
मलिक ने यह भी बताया कि सूरत से गुजरात के दूसरे हिस्से के लिए रोल-ऑन, रोल-ऑफ फेरी पर विचार किया गया है जिससे 600 से 700 किमी की बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह सौराष्ट्र के भावनगर जिले के घोघा और भरूच के दाहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रो-रो फेरी सर्विस की शुरुआत की।
कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहनी ने कहा कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच 508 किलोमीटर लंबी बुलेट ट्रेन की परियोजना 2022 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कई और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारी है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications