एशियाई देशों में अरबपतियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हाल ही में ऐसी खबरें भी आई हैं जिसमें भारत और चीन में अरबपतियों की बढ़ती हुई संख्या के बारे में जिक्र किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एशिया अरबपतियों की संख्या के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया है।

अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस संबंध में जिक्र किया गया है। इस वक्त एशिया में अरबपतियों की संख्या अमेरिका के मुकाबले ज्यादा हो गई है। हालांकि अमेरिका अरबपतियों की संपत्ति के मामले में अब भी सबसे आगे है। एशिया की बात करें तो चीन में हर तीसरे सप्ताह एक व्यक्ति अरबपति बनता है। अगर इसी स्पीड से एशिया में अरबपतियों की संख्या बढ़ती रही तो अगले 4 साल में अरबपतियों की संपत्ति के मामले में यह अमेरिका से आगे निकल जाएगा।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अरबपतियों की तादाद बढ़ने से कला और खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। यूबीएस और प्राइस वाटर हाउस कूपर्स के द्वारा किए गए डेटा ऐनालिसिस से यह जानकारी निकलकर सामने आई है। इस डेटा के अनुसार दुनिया के नए अरबपतियों में से 75 फीसदी लोग भारत और चीन से हैं। इस समय एशिया में कुल 617 अरबपति हैं, जिनमें से 117 नए हैं।
इस समय अमेरिकी अरबपतियों के पास 1,789 खरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। एशियाई अरबपतियों के पास इस वक्त 1,277 खरब की संपत्ति है। 2015 के मुकाबले 2016 में अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं एशियाई अरबपतियों की संपत्ति में 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि भारत और चीन की अर्थव्यवस्था इस वक्त दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications