अगर आप अपना स्टार्टअप शुरु करना चाहते हैं तो तेल और गैस कंपनियां इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय की नई पहल के तहत 10 तेल और गैस कंपनियों ने ऊर्जा क्षेत्र में स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए बुधवार को एक स्टार्टअप कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत उद्यमियों को फंड मुहैया कराने के लिए एक कोष स्थापित किया जाएगा, जिससे 3 साल की अवधि में 320 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे।

इस योजना के लिए इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और गेल इंडिया समेत कई सरकारी कंपनियों ने 36 स्टार्ट अप के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने इस मौके पर कहा, "जिन लोगों के साथ हम आज भागीदारी कर रहे हैं, वे देश के लिए नए मानक स्थापित करेंगे।" प्रधान को हाल ही में कैबिनेट रैंक दिया गया है और उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि भारत औद्योगिक क्रांति 4.0 को नहीं चूक सकता, जो सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा किए गए परिवर्तनों का प्रतीक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications