पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच 36 का आंकड़ा सा है। ममता दीदी कभी केंद्र के फैसले खुश नहीं दिखती हैं तो वहीं केंद्र भी उनके फैसलों में कोई कमी निकलाना नहीं छोड़ता है। आए दिन केंद्र और सीएम ममता बनर्जी के बीच होने वाली नोंक-झोंक की खबरें सुर्खियां बनी रहती हैं।
आधार को लेकर विवाद
अब ताजा विवाद आधार कार्ड को लेकर खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार जहां आधार को जरूरी कार्यों के लिए आवश्यक बना रही है वहीं सीएम ममता बनर्जी इस फैसले से नाराज हैं। नियमों के मुताबिक हर मोबाइल धारक को अपने नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। जबकि ममता दीदी इसी फैसले से नाराज हैं।
केंद्र को खुली चुनौती
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र को खुली चुनौती दे दी है और साफ कर दिया है कि वह अपना नंबर आधार से नहीं लिंक करेंगी। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी बैंक में खाता खोलने के लिए भी आधार को जरूरी करने पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं।
आधार नहीं पसंद है
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आधार को बैंक खाते से लिंक का सबसे ज्यादा खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ेगा। आपको बता दें कि टेलीकॉम विभाग ने घोषणा की है कि 23 मार्च तक मोबाइल नंबर से आधार को लिंक करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपकी सर्विस बंद हो सकती है।
8 नवंबर काला दिवस
मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए ममता ने कहा कि उनकी पार्टी 8 नवंबर को 'काला दिवस' मनाएगी और इस दिन सूबे में काले झंडे लेकर कई रैलियां करेगी। बता दें, ममता पहले ही टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नीति का विरोध कर चुकी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications