Rcom बंद करेगी वायरलेस कारोबार, जाएगी हजारों लोगों की जॉब
रिलायंस कम्यूनिकेशंस 30 नवंबर तक पूरे देश में 2जी ऑपरेशन सहित अपना वायरलेस कारोगार बंद करने जा रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को 4जी माइग्रेशन के लिए कहेगी। कंपनी ने कर्मचारियों को 30 नवंबर तक इस्तीफा देने के लिए नोटिस दिया है। बता दें कि कंपनी के करीब 3.5 करोड़ ग्राहक हैं। कंपनी का आईएलडी वॉयस, 4जी डोंगल, टावर कारोबार जारी रहेगा। 21 नवंबर से कंपनी का डीटीएच कारोबार भी बंद हो जाएगा।

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कंपनी के पास पूंजी न होने और कारोबार चलाना मुश्किल हो जाने की वजह से ये फैसला लिया गया है। कंपनी ने भी कहा है कि वेंडर्स का भुगतान कर दिया जाएगा और अगले 7 दिनों में कारोबार बंद करने का ब्यौरा दिया जाएगा। 15 जनवरी से पहले कर्मचारियों का बकाया मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications