केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को आर्थिक पैकेज दिए जाने पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, 2.11 लाख करोड़ रुपये की योजना बैंकिंग प्रणाली की हालत और देश के आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने आगे कहा कि, "सरकार का भारतीय बैंकिंग प्रणाली की हालत सुधारने के लिए निर्णायक पैकेज की घोषणा आरबीआई की नजर में देश के आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए बड़ा ऐतिहासिक कदम है।"

उन्होंने कहा, "स्थिर आर्थिक वृद्धि के लिए पूंजीकृत बैकिंग और वित्तीय प्रणाली की पहले से जरूरत थी। आर्थिक इतिहास ने लगातार दिखाया है कि स्वस्थ बैंक ही स्वस्थ कंपनी या कर्जदार को ऋण दे सकता है, जिससे निवेश व नौकरी निर्माण का चक्र पैदा होता है।"
उर्जित ने कहा, "अंतिम दशक में पहली बार, हमारे पास बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए वास्तविक मौका है। इससे हमें अच्छी तरह से पता चलता है कि यह कदम व्यापक आर्थिक स्थितियों केसमय अलग मोर्चे पर अर्थव्यवस्था के लिए उठाया गया है।"
इस प्रोत्साहन पैकेज का उद्देश्य आगे बढ़ रहे आर्थिक विकास को बढ़ाना, नौकरियां पैदा करना और क्रेडिट प्रवाह में वृद्धि करना है। कैबिनेट ने मंगलवार को सार्वजनिक बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के पुनर्पूजीकरण और पांच वर्षो में भारी-भरकम सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए करीब सात लाख करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी थी।
इसमें 1.35 लाख करोड़ रुपये पुर्नपूजीकरण बांड के जरिए दिए जाएंगे और शेष राशि बजटीय सहायता और बाजार से उधार राशियों के जरिए जुटाए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
