मोदी सरकार में पेट्रोलिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब ये मान रहे हैं कि नोटबंदी और जीएसटी से लोगों को तकलीफें हुई हैं। हालांकि इसके लिए वह अलग ही तर्क दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे नया जूता तीन दिन तक काटता है फिर सैटल हो जाता है वैसे ही जीएसटी और नोटबंदी से जनता कुछ दिन तक परेशान रही बाद में सब ठीक हो गया।

मध्यप्रदेश के एक दिनी दौरे पर आए प्रधान ने इंदौर में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह माना कि नोटबंदी व जीएसटी से शुरुआत में लोगों को दिक्कत हुई और कहा, "जीएसटी हो या नोटबंदी, इसको लेकर रोजगार प्रभावित होने की जो हवा खड़ी की गई, वह ठीक नहीं है। आप भी जब नया जूता पहनते हैं, तो शुरू में तीन दिन वह काटता है और चौथे दिन सैटल हो जाता है।"
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें सदबुद्धि दे, उनकी सरकारों ने जीएसटी लाने की बहुत कोशिशें कीं, पिछले दिनों तक उन्हें यह परेशानी थी कि उनकी पार्टी को श्रेय क्यों नहीं दिया जा रहा, हमने तो उन्हें श्रेय दिया है।"
राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधान ने उनके पिछले बयान का हवाला देते हुए कहा, "जो व्यक्ति अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री को नॉनसेंस कह दे, वह कुछ भी कह सकता है। वह इस तरह के शब्दों के प्रयोग के आदी हैं, भारत की जनता उन्हें समझ चुकी है।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
