मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच सालों में 83,677 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लक्ष्य के साथ मंगलवार को 6.92 लाख करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। इस कार्यक्रम में भारतमाला परियोजना शामिल है, जिसके तहत 5.35 लाख करोड़ रुपये से 35,000 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे करीब 14.2 करोड़ मानव दिवस के रोजगार का पैदा होने की उम्मीद है।
भारतमाला परियोजना
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक मीडिया ब्रीफिंग में इसकी घोषणा करते हुए सरकार ने कहा, "भारतमाला परियोजना के तहत विनिर्माण केंद्रों की कनेक्टिविटी के लिए 9,000 किलोमीटर के आर्थिक गलियारे का निर्माण किया जाएगा।"
पुर्ननिर्माण
वित्त सचिव अशोक लवासा ने कहा कि समग्र कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इंटर कॉरिडोर और फीडर मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, "इसके तहत 6,000 किलोमीटर सड़क का पुर्ननिर्माण किया जाएगा।"
सड़कों के निर्माण को मंजूरी
सीमा सड़कों तथा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर 2,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। समग्र कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 10,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी। इस परियोजना को पूरा करने के लिए हर दिन सरकार को 45 किलोमीटर सड़क का निर्माण करना होगा।
34,800 किलोमीटर सड़क का निर्माण
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 34,800 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस प्रॉजेक्ट पर 5,35,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
