लगातार दूसरे दिन भी सेंसेक्स में दिखी मजबूती, निफ्टी 23 अंक उछला

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.62 अंकों की मजबूती के साथ 32,607.34 पर और निफ्टी 22.85 अंकों की मजबूती के साथ 10,207.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.54 अंकों की तेजी के साथ 32,619.26 पर खुला और 100.62 अंकों या 0.31% की तेजी के साथ 32,607.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,670.37 के ऊपरी और 32,502.08 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex posts gains for 2nd day, up 100 pts on earning optimism

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 33.76 अंकों की तेजी के साथ 16,181.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 95.13 अंकों की तेजी के साथ 17,191.68 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.7 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,218.55 पर खुला और 22.85 अंकों या 0.22% की मजबूती के साथ 10,207.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,237.75 के ऊपरी और 10,182.40 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.28%), उपभोक्ता सेवाएं (1.26 %), दूरसंचार (0.82%), आधारभूत सामग्री (0.73%) और तेल और गैस (0.63%) में सर्वाधिक तेजी रही। BSE के गिरावट वाले शेयरों में रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (0.76%), स्वास्थ्य सेवाएं (0.41%), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.31%), प्रौद्योगिकी (0.22%) और वाहन (0.20%)।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+