आईटी कंपनी इंफोसिस ने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 6.9 फीसदी बढ़कर 3726 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3483 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर में होने वाली आय 2.9 फीसदी बढ़कर 272.8 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 265.1 करोड़ डॉलर रही थी।

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की रुपए में होनी वाली इनकम तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़त के साथ 17,567 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.6 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 24.2 फीसदी रहा है। जबकि एबिट 4,246 करोड़ रुपए रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंफोसिस स्टैंडअलोन एट्रीशन रेट 16.9 फीसदी से बढ़कर 17.2 फीसदी हो गया है। जबकि कंसोलीडेटेड एट्रीशन रेट पिछली तिमाही के 21 फीसदी के मुकाबले 21.4 फीसदी रही है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 का रेवेन्यू गाइडेंस 6.5-8.5 फीसदी से घटाकर 5.5-6.5 फीसदी कर दिया है। कंपनी की डॉलर से होने वाली आय में भी दबाव दिख रहा है। हालांकि कंपनी ने 13 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
