निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 20.1% बढ़कर 4,151 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 3,455.3 करोड़ रुपये था। समीक्षावधि में बैंक की कुल आय 23,276 करोड़ रुपये रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 19,970.9 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 1.26% रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1.02% थीं। बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 0.4% रहा है जो पिछले साल इस दौरान 0.3% था।
बासेल-तीन के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक का कुल पूंजी पर्याप्तता अनुपात दूसरी तिमाही में 15.1% रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15.4% था।
सितंबर में समाप्त छमाही के आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 22.2% बढ़कर 8,045 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 6,694 करोड़ रुपये था। इस दौरान उसकी कुल आय 45,461.5 करोड़ रुपये रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications