क्या आपको पता है कि छोटी बचत योजनाओं जैसे पीपीएफ, किसान विकास पत्र आदि के लिए आधार कार्ड जरूरी है। अब से PPF, NSC स्कीम, KVP यानि किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस जमा के लिए आधार लिंक करना जरूरी होगा। बैंक या पोस्ट ऑफिस में आधार नंबर या आधार आवेदन नंबर देना होगा। बेनामी ट्रांजेक्शन और काले धन पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाया है। इससे टैक्स चुराने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।

हाल ही में, वित्त मंत्रालय ने आधारभूत जमा योजनाओं और लोक भविष्य निधि सहित छोटे बचत योजनाओं के लिए आधार अनिवार्य बना दिया है। सभी जमाकर्ताओं को 31 दिसंबर 2017 तक 12 अंकों के आधार नंबर को उनके खातों के साथ लिंक करने का समय दिया गया है।
आपको बता दें कि छोटी बचत खातों पर ब्याज दरें घटी है। पहले PPF में 8 फीसदी ब्याज दरें मिलती थी जो अब 7.8 फीसदी रह गई है। वहीं किसान विकास पत्र में 7.7 फीसदी से घटकर 7.5 फीसदी, सीनियर सिटिजन स्कीम में 8.5 फीसदी से घटकर 7.8 फीसदी, सुकन्या समृद्धि स्कीम में 8.5 फीसदी से घटकर 8.3 फीसदी हो गई है।
यहां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि छोटी बचत योजनाओं पर हर तिमाही में दरें नहीं बदली जातीं, लेकिन पिछले 2 साल में ब्याज दर पर 100-150 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की गई है। हालांकि छोटी बचत योजनाओं में अब भी निवेश का मौका बना हुआ है। स्मॉल सेविंग में टैक्स पर बचत के लिए कई स्कीम उपलब्ध है। लंबी अवधि के निवेश के तौर पर ये स्कीम्स चुन सकते हैं। PPF में लंबे समय के लिए निवेश रख सकते हैं और इसमें टैक्स-फ्री 8 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। रिस्क लेने की क्षमता होने पर डेट म्युचुअल फंड में निवेश बेहतर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
