बीते छह महीनों में म्युचूअल फंड इन्वसेटर्स की संख्या में 66 लाख का इजाफा हुआ है। मौजूदा फाइनेंशियल इयर में मार्च अंत से लेकर सितंबर अंत तक म्युचूअल फंड्स से ये नए निवेशक जुड़े हैं। सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के डेटा के मुताबिक 42 ऐक्टिव फंड हाउसेज में फोलियोज की संख्या 55,399,631 से बढ़कर 62,049,189 हो गई है। इस तरह म्युचूअल फंड में निवेशकों की संख्या 66.5 लाख का इजाफा हो गया है।

एक समाचार एजेंसी के हवाले से समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने इस बारे में खबर प्रकाशित की है। फोलियोज उन नंबरों को कहते हैं, जो एक व्यक्तिगत निवेशक के खाते के लिए जारी किया जाता है। हालांकि एक निवेशक के कई खाते भी हो सकते हैं। बीएनपी परिबास म्युचूअल फंड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर रितेश जैन ने कहा, 'फोलियोज की संख्या में इजाफा मुख्य तौर पर रिटेल कैटिगरी में हुआ है।' फंड्सइंडिया डॉट कॉम में म्युचूअल फंड रिसर्च की हेड विद्या बाला ने कहा, 'कम ब्याज दर के बावजूद निवेशक म्युचूअल फंड्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं।'
रिटेल इन्वेस्टर्स खासतौर पर छोटे कस्बों के लोगों का म्युचूअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा सेबी की ओर से म्युचूअल फंड हाउसेज को छोटे कस्बों में कारोबार का विस्तार करने पर इन्सेंटिव दिए जाने की योजना से भी आंकड़ों में यह उछाल आया है।


Click it and Unblock the Notifications