बैंक और वित्तीय संस्थानों के लिए निर्धारित सीमा से ज्यादा कैश लेन-देन पर मूल पहचान पत्र की जांच अब सरकार के द्वारा अनिवार्य कर दी गई है। अमर उजाला न्यूज पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार सरकार का कहना है कि लोग जाली फोटोकॉपी की मदद से फर्जीवाड़ा कर लेते हैं इसी को देखते हुए नियम में बदलाव किया गया है।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर मनी लॉन्ड्रिंग रोक कानून में बदलाव करने को कहा है। नए कानून के तहत 50,000 या उससे ज्यादा के नकद लेन-देन या नया खाता खुलवाने के लिए फोटोकॉपी के साथ आधार कार्ड सहित मूल पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इसी तरह 10 लाख से ज्यादा या इसके बराबर विदेशी मुद्रा के लेनदेन पर मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना जरुरी होगा। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार के पांच लाख से ज्यादा विदेशी मुद्रा के सभी डिजिटल लेन-देन और 50 लाख ततक की अचल संपत्ति की खरीद फारोख्त भी इसी कानून की श्रेणी में आएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि यदि वैद्य दस्तावेज में पता अपडेट नहीं है, तो कोई भी बिल जैसे बिजली, टेलीफोन, पोस्टपेड मोबाइल फोन पीएनजी या पानी के ज्यादा से ज्यादा दो माह पुराने बिल को पते का प्रमाण माना जाएगा। इसके साथ ही संपत्ति कर पेंशन रसीद या नियोक्ता द्वारा अलॉटमेंट लेटर को भी सबूत के तौर पर विचार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications