आयकर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों ने एक अक्टूबर से नए उन्नत साफ्टवेयर पैकेज आईटी बिजनेस एप्लीकेशन (आईटीबीए) को लागू करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियनों ने विभाग से इसे कम-से-कम तीन महीने के लिए टालने को कहा है।

उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 31 अक्तूबर की समयसीमा तय की है। उनकी मांगों में नये सॉफ्टवेयर को एक जनवरी तक लाने की बात शामिल है ताकि उन्हें नई प्रणाली को सीखने का समय मिल सके। साथ ही उनकी मांग है कि ठेका के आधार पर तकनीकी विशेषग्यों की सेवा लेने पर रोक लगे।
आयकर विभाग ने चरणबद्ध तरीके से सात बड़े महानगरों में मौजूदा एएसटी सॉफ्टवेयर के स्थान पर आईटीबीए प्रणाली को लाया है।
विभाग का मानना है कि नया आईटीबीए प्रणाली ई.मेल आधारित जांच मामलों को छोड़कर सभी लंबित मामलों को निपटाने में तेजी लायेगी। हड़ताल का आवान आईटी कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया है। लेकिन उन्होंने हड़ताल की तिथि अभी तक तय नहीं की है।
देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला इन संगठनों की सीबीडीटी के अध्यक्ष सुशील चन्द्र के साथ बेनतीजा बैठक के बाद लिया गया। उनकी सीबीडीटी के सदस्य बी डी बिश्नोई के साथ हुई बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस नये सॉफ्टवेयर को टीसीएस ने विकसित किया है।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 अगस्त: गलतियों से बचने के लिए देखें ये जरूरी चेकलिस्ट

ITR ई-वेरिफिकेशन की आज आखिरी तारीख: चूक गए तो अटक जाएगा रिफंड, तुरंत करें ये काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications