देश में पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ने के साथ ईंधन की मांग सितंबर महीने में 9.9 प्रतिशत बढ़ी। एक साल से अधिक समय में किसी एक महीने में यह सर्वाधिक वृद्धि है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार सितंबर महीने में 1.62 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग किया गया जो पिछले साल इसी महीने में 1.48 करोड़ टन था।

अगस्त 2016 के बाद मांग में यह सर्वाधिक वृद्धि है। उस समय इसमें 18.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस साल अगस्त महीने में मांग में 6.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। इसका कारण देश में कई भागों में बाढ़ थी जिससे डीजल और पेट्रोल की मांग में कमी आयी थी।
इस साल आठ महीने में से चार में तेल मांग घटी है। देश तेल की कुल जरूरत का 81 प्रतिशत आयात करता है। बयान के अनुसार सितंबर में डीजल की बिक्री 16.5 प्रतिशत बढ़कर 60.8 लाख टन रही जबकि पेट्रोल की खपत 17.85 प्रतिशत उछलकर 21.4 लाख टन रही।
खाना बनाने की गैस या तरलीकृत पेट्रोलियम गैस एलपीजी की बिक्री आलोच्य महीने 3.8 प्रतिशत बढ़कर 19.4 लाख टन रही। विमान ईंधन एटीएफ की मांग 7.1 प्रतिशत बढ़कर 615,000 टन रही। नाफ्था की बिक्री आलोच्य महीने में 4.9 प्रतिशत बढ़कर 11.6 लाख टन रहा। वहीं सड़कों में उपयोग होने वाला तारकोल की मांग 7.5 प्रतिशत बढ़कर 287,000 टन रही।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications