धनतेरस के मौके पर इस कंपनी ने बेचे 3 लाख से अधिक वाहन
दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने धनतेरस के शुभ अवसर पर 17 अक्तूबर को रिकॉर्ड तीन लाख वाहनों की बिक्री की।
उसने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर एक दिन में बिक्री का यह स्तर हासिल करने वाली वह पहली कंपनी है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह त्यौहारी सीजन हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रहा है। धनतेरस के दिन तीन लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का वैश्विक रिकॉर्ड इस शानदार सीजन के दौरान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सितंबर में साल लाख से अधिक वाहनों की बिक्री की है। यह किसी भी कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है. दूसरी तिमाही में कंपनी ने 20 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं।
कंपनी ने हाल ही में अपनी शुरुआत से अब तक 7.5 करोड़ वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।


Click it and Unblock the Notifications