ओला-उबर की तरह अब एयरलाइन्स कंपनियां भी शेयरिंग सर्विस का ऑफर दे सकती हैं। समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने इस हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, बिजनेस जेट ऑपरेट करने वाली कंपनियां हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सस्ता बनाने के लिए इस तरह की सर्विस देने की तैयारी कर रही हैं।

यह ओला और ऊबर की ओर से ऐप के जरिए दी जाने वाली शेयरिंग कैब सर्विस की तरह होगी। इसमें एक कंपनी मार्केट में उपलब्ध सभी बिजनस जेट को एक प्लेटफॉर्म पर पेश करेगी, जिसके जरिए यात्री बुकिंग करा सकते हैं। देश में लगभग 129 जनरल एविएशन ऑपरेटर हैं। इनमें से 60 के फ्लीट में फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट हैं और बाकी के पास केवल हेलिकॉप्टर हैं।
आमतौर पर अधिकतर एविएशन चार्टर कंपनियां केवल एक शहर या रीजन में ही ऑपरेट करती हैं। इस वजह से वे कस्टमर्स से अपने होम बेस पर एयरक्राफ्ट को रखने से जुड़ी कॉस्ट, ट्रिप की वास्तविक कॉस्ट और वापस खाली लौटने की कॉस्ट वसूलती हैं।
प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर सर्विस ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाली फर्म जेटसेटगो का कहना है कि शेयरिंग के मॉडल के साथ बिजनस जेट को चार्टर करने की कॉस्ट 50 पर्सेंट तक कम हो सकती है। जेटसेटगो की सीईओ और को-फाउंडर, कनिका टेकरीवाल हैं और इसके इनवेस्टर्स में क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications