जियो यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ रेट में वृद्धि करते हुए 84 दिन वाले प्लान को 459 रुपये कर दिया है। अब तक यह प्लान 399 रुपये का था, जिसमें प्रतिदिन 1 GB 4जी डाटा मिलता है। इस प्लान के लिए आज से कस्टमर्स को 15 फीसदी अधिक कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने अपने वेबसाइट पर नए नए धन-धना-धन टैरिफ प्लान की जानकारी दी है। इसके मुताबिक 399 रुपये का भी प्लान भी मौजूद रहेगा, लेकिन 70 दिनों में 70GB डाटा ही मिलेगा।
अब मिलेगा 4जीबी डाटा
हालांकि, 149 रुपये का प्लान चुनने वाले ग्राहकों को दोगुना फायदा दिया गया है। 28 दिनों के लिए अब उन्हें 4G की स्पीड से 4GB डाटा मिलेगा। अब तक इस प्लान में 2GB डाटा ही मिलता था। छोटे और शॉर्ट टर्म प्लान्स की कीमतें भी कम कर दी गई हैं, साथ ही अधिक डाटा भी मिलेगा।
एक और प्लान
जियो ने एक सप्ताह के लिए 52 रुपये का और दो सप्ताह के लिए 98 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को फ्री वॉइस कॉलिंग, एसएमएस, अनलिमिटेड डाटा (0.15 GB प्रतिदिन) मिलेगा। जियो के सभी प्लान्स में अनलिमिडेट वॉइस कॉल की सुविधा मिलती रहेगी, रोमिंग में भी।
509 रुपये के स्कीम में भी बदलाव
कंपनी ने 509 रुपये के स्कीम के तहत भी बेनिफिट में कमी कर दी है, जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। कंपनी ने इसकी वैलिडिटी 56 दिनों से घटाकर 49 दिन कर दिया है। यानी 4G की स्पीड से अब 98 GB डाटा ही ग्राहकों को मिलेगा, जोकि पहले 112 GB था। इस प्लान के तहत प्रति GB डाटा की कीमत 5.2 रुपये होगी।
तो वहीं 999 वाले प्लान के तहत अब तक 4G स्पीड से 90 GB डाटा मिलता था, लेकिन अब 3 महीने के लिए हाइ स्पीड पर 60 GB डाटा ही दिया जाएगा।
1,999 रुपए का भी प्लान
जियो ने 1,999 रुपये वाला प्लान पेश किया है जिसकी वैलिडिटी 6 महीने होगी और स्पीड में कमी किए बिना 125 GB डाटा दिया जाएगा। 4,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी अब एक साल की होगी, जोकि पहले 210 दिन था। हालांकि अब इसमें 4G की स्पीड पर 380 की बजाय 350 GB डाटा ही मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications