EPFO ने FPE कर्मचारियों को दीपावली पर एक और अच्छी सुविधा दी है। अब आप घर बैठे अपने ईपीएफ खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने यूएएन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
यूएएन नंबर और आधार कार्ड के जरिए आप अपने ईपीएफ खाते को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आफको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। ये सुविधा www.epfindia.gov.in >> Online Services >> e-KYC Portal>> LINK UAN AADHAAR पर जारी की गई है।

इसमें यूएन के जरिए आपको अपना आधार लिंक करने की सुविधा मिलेगी। दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपको अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद एक और ओटीपी आधार से जुड़े मोबाइल/ई-मेल पर भेजा जाएगा। ओटीपी डालने के बाद यूएएन के ब्योरों को आधार विवरण से मिलाया जाएगा। उसके सही पाये जाने पर यूएएन को आधार से जोड़ दिया जाएगा।
आधार से जुड़ जाने के बाद आप आधार कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन ईपीएफओ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।इस ओटीपी के कन्फर्म होने के बाद ही आपका EPF खाता आधार से लिंक होगा।
यहां इस बात का ध्यान रखें कि, ओटीपी उसी नंबर पर आएगा जो आपके यूएएन खाते में पहले से दर्ज होगा। अगर आपका नंबर बदल गया है तो आपको यूएएन खाते की वेबसाइट में जाकर अपनी प्रोफाइल खोलनी होगी और वहां अपना नंबर बदलना होगा। नंबर बदलने की प्रक्रिया में 7 से 10 दिन का वक्त लग सकता है। एक बार नंबर अपडेट होने के बाद आपके उसी नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपने यूएएन खाते में अपडेट किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications