दीपावली के बाद सरकार देश को लोगों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ऐसी खबरें हैं कि दीपावली के बाद सरकार रेस्टोरेंट में खाने-पीने के पर लगने वाली जीएसटी की दर घटा सकती है। खबरों के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की अगली मीटिंग में इस पर फैसला लिया जा सकता है। जीएसटी काउंसिल की अगली मीटिंग असम में हैं।

समाचार पोर्टल जी न्यून के अनुसार, सरकार रेस्टोरेंट बिल में लगने वाले 18% जीएसटी को घटा कर 12 प्रतिशत कर सकती है। अगर सरकार ने ऐसा किया तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। अभी तक नॉन एसी रेस्टोरेंट 12 फीसदी और एसी रेस्टोरेंट में 18 फीसदी जीएसटी चार्ज किया जाता है।
सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो रेस्टोरेंट को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा छोड़ना पड़ सकता है। ऐसा होने पर उन्हें इनपुट पर चुकाए गए टैक्स को क्लेम करने की सुविधा छोड़नी पड़ सकती है।
एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं दे रहे हैं। इसी मामले पर विचार करने GST काउंसिल ने एक कमेटी बनाई है, रेस्टोरेंट मालिकों ने सभी तरह के रेस्टोरेंट में 12 फीसदी जीएसटी लगाने के साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा भी बरकरार रखने की मांग की थी।
इसके अलावा एक सालाना करोड़ रुपये का टर्नओवर करने वाले रेस्टोरेंट कंपोजिशन स्कीम का भी फायदा ले सकते हैं। इसमें बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के 5 फीसदी का टैक्स देना होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
