भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी विप्रो का दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली तौर पर घटकर 2,143.2 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में जुलाई- सितंबर तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 2,163.6 करोड़ रुपये था।

बांबे शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया है कि समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 1.8% घट कर 14,134.8 करोड़ रुपये रही है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,407.3 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने भारतीय लेखा मानकों के अनुसार ये परिणाम जारी किए हैं।
कंपनी के कारोबार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाले आईटी सेवा श्रेणी से कंपनी की आय 2.013 अरब डॉलर रही है जो पिछले साल की तुलना में 2.1% अधिक है। यह कंपनी के राजस्व दायरे 196. 2 करोड़ डॉलर से 200.1 करोड़ डॉलर से अधिक है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दाली जेड. नीमचवाला ने कहा कि आईटी सेवाओं से आय के मामले में हमने 2 अरब डॉलर के मानक को पूरा किया है। यह हमारी रणनीति को सफल तौर पर लागू करने का परिणाम है।
अक्तूबर-दिसंबर 2017 की तिमाही के लिए कंपनी को आईटी सेवा कारोबार से 201.4 करोड़ डॉलर से लेकर 205.4 करोड़ डॉलर तक की आय होने की उम्मीद है। समीक्षावधि में आईटी उत्पाद श्रेणी से कंपनी की आय 300 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या 1,63,759 रही जो इससे पिछली तिमाही में 1,66,790 थी। बारह महीनों के आधार पर कंपनी से नौकरी छोड़कर जाने वालों का प्रतिशत 15.7 रहा है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications