धनतेरस के दिन सपाट रहा बाजार, निफ्टी में 4 अंकों की मामूली बढ़त
धनतेरस के दिन बाजार में कुछ खास तेजी नहीं दिखी है। बाजार का रुख मिला-जुला ही दिखा है। सेंसेक्स में 24 अंको की गिरावट दर्ज की गई है जबकि निफ्टी में 4 अंको की मामूली तेजी देखी गई है।

सेंसेक्स 24 अंको की गिरावट के साथ 32609.16 अंको पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 4 अंको की गिरावट के साथ 10234.45 अंको पर बंद हुआ।
निफ्टी के टेलीकॉम सेक्टर में तेजी देखी गई। भारती एयरटेल 12.65 अंकों की तेजी, आइडिया सेल्यूलर के शेयरों में 8.30 फीसदी की तेजी देखी गई है।
गिरावट वाले शेयरो में जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 3.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, एक्सिस बैंक में 1.38 फीसदी की गिरावट देखी गई जबकि टाटा मोटर्स में 1.9 फीसदी की गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications