पाकिस्तान में बैठकर कुछ हैकर्स भारतीय खातेदारों के अकाउंट डिटेल्स बेच रहे हैं। ये एक अंतरराष्ट्रीय गैंग है जिसका खुलासा मध्यप्रदेश पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो 500 रुपए के लालच में पाकिस्तान बैठे हैकर्स को बैंको के डाटा उपलब्ध करा रहे थे।

पाकिस्तान में बैठा ये गैंग लाहौर से अपनी गतिविधियां चलाता है। इसी गैंग के दो भारतीय सदस्य इंदौर से गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी पहचान राम कुमार पिल्लई और रामप्रसाद नाडर के रुप में हुई है।
इंदौर पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को उन्हें एक शख्स ने क्रेडिट कार्ड से अचानक 72,401 रुपए कटने के बाद साइबर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सायबर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। ये दोनों आरोपी मुंबई में रहते थे और पाकिस्तान बैठे शेख अफजल को जानकारी देते थे।
शेख अफजल और उसके साथी डार्क वेब के जरिए लोगों के अकाउंट डिटेल्स से उनके पैसे और क्रेडिट कार्ड के साथ छेड़छाड़ करते थे। ये शॉपिंग, हवाई जहाज के टिकट्स और होटल बुकिंग के लिए लोगों के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते थे।
ये लोग मलेशिया, दुबई, थाईलैंड और हांगकांग जैसी जगहों पर हॉलिडे पैकेज खरीदते थे। विदेशी कंपनियों से महंगे सामान खरीदते थे और बिटक्वाइन के लिए पेमेट करते थे। लाहौर में बैठे हैकर्स को जितना फायदा होता था उसका आधा ये भारत में बैठे उन लोगों को देते थे जो उन्हें लोगों के बैंक डिटेल्स देते थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
