एक दिन पहले ही IMF की चीफ ने भारत की अर्थ व्यवस्था को लेकर अपनी टिप्पणी दी थी जिसमें IMF ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत और सही दिशा में बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया था। इस बयान के बाद से निवेशकों में दोबारा हौसला लौटा जिसने शेयर बाजार को मजबूती प्रदान की है। बांबे शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 254.63 अंक के उछाल से 32,687.32 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10,242.45 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला और 10,242.63 अंको के रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

बैंकिंग, एफएमसीजी, वाहन तथा तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में लाभ से बाजार में तेजी आई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार धारणा मजबूत हुई।
तेल से दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 880.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को कंपनी का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़ा था।
बांबे शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.63 अंक या 0.78 प्रतिशत के उछाल से 32,687.32 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले दो अगस्त को सेंसेक्स में दिन में कारोबार के दौरान 32,686.48 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक या 0.73 प्रतिशत के उछाल 10,242.45 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
इससे पहले शुक्रवार को निफ्टी ने दिन में कारोबार के दौरान 10,191.90 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। सिप्ला, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, डॉ रेड्डीज लैब, टाटा स्टील, बजाज आटो, कोटक बैंक, आईटीसी लि., एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर 2.07 प्रतिशत तक की बढ़त में कारोबार कर रहे थे।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications