प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉन्च की गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना आज से फिर शुरु हो गई है। सरकार ने सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (SGB) की खरीद दर 2,987 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की है। धनतेरस के मौके पर आप इसमें निवेश करके मौके का फायदा उठा सकते हैं।
16 से 18 अक्टूबर तक के लिए
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना धनतेरस के एक दिन पहले यानी कि 16 अक्टूबर को शुरु हो गई है। धनतेरस को सोने और आभूषणों की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। यह योजना 18 अक्टूबर तक के लिए खुली हुई है यानी आप इसे धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं।
आरबीआई के द्वारा यह कहा गया है कि 16 से 18 अक्टूबर की खरीद अवधि के लिए खरीद दर 2,987 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड क्या है
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 'ग्राम्स ऑफ गोल्ड' में मूल्यांकित सरकारी प्रतिभूतियां हैं। ये फिजिकल गोल्ड अपने पास रखने के विकल्प हैं। फिजिकल गोल्ड यानी ज्वेलरी, गोल्ड बार, गोल्ड क्वाइन आदि को हतोत्साहित करने और पेपर गोल्ड को प्रोत्साहित करना भी स्कीम का मकसद है।
आरबीआई जारी करता है यह योजना
एसजीबी के तहत आप अधिक से अधिक 500 ग्राम और कम से कम 1 ग्राम सोने के मूल्य तक के बॉन्ड खरीद सकते हैं। आपको यह पता होना चाहिए कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सरकार की तरफ से यह बॉन्ड जारी करता है।
इनके जरिए बेचे जाएंगे बॉन्ड
आपको बता दें की बॉन्ड का बिक्री बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों एनएसई और बीएसई के जरिए बेचे जाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
