यह खबर आ रही है कि जल्द ही यानी कि दिवाली के बाद से ही रिलायंस के जियो फोन की बुकिंग एक बार फिर से शुरु हो जाएगी। रिर्पोट्स की माने तो कंपनी अपने पहले फेज में 60 लाख बुकिंग के ऑर्डर को पूरा करना चाहती है। इसके बाद ही वह जियोफोन के लिए फिर से बुकिंग शुरु करेगी। आपको बता दें कि 24 अगस्त से कंपनी ने बुकिंग का पहला फेज शुरु किया था।
समय से पहले बंद की थी जियो फोन की बुकिंग
रिलायंस कंपनी की रिर्पोट के अनुसार जियो फोन की बुकिंग का दूसरा चरण अक्टूबर के आखिर में या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में शुरु हो सकता है। इससे पहले अगस्त में हुए पहले चरण की बुकिंग के दौरान तीन दिन में लगभग 60 लाख लोगों ने 500 रुपए का भुगतान करके जियोफोन की प्री बुकिंग करवाई थी। साथ ही कंपनी ने पहले चरण की बुकिंग को समय से पहले ही बंद कर दिया था।
मिसयूज से बचाने के लिए किया था यह काम
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जियो फोन के 4जी फीचर वाले फोन को लान्च करते हुए यह घोषणा की थी कि यह फोन यूजर्स के लिए एक तरह से फ्री होगा, लेकिन यूजर्स स्कीम का मिसयूज ना करें, इसलिए उनमें वनटाइम फुली रिफंडेबल डिपॉजिट के तौर पर 1,500 रुपए लिए जाएंगे। यह राशि 36 महीने के बाद ग्राहकों को लौटा दी जाएगी।
रिफंडेबल है फोन इन शर्तों पर
नियम के अनुसार, अगर यूजर पहले साल में फोन लौटाता है तो उसे 1,500 रुपए में से 500 रुपए ही वापस किए जाएंगे। 12 वें से 24वें महीने के बीच फोन लौटाने पर 1,000 रुपए और तीसरे साल के बाद फोन लौटाने पर पूरी रकम लौटाई जाएगी।
शुरु हो गई है फोन की डिलीवरी
रिलायंस रीटेल ने जियोफोल की डिलीवरी छोटे शहरों में नवरात्र से शुरु कर दी है। वहीं मेट्रो शहरों में भी शनिवार से लोगों को फोन की डिलिवरी की जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications