अब अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको दाम की चिंता छोड़ देनी चाहिए। आईफोन अब आपके हाथ में बेहद सस्ते दाम में उपलब्ध होगा और ऐसा होगा टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की वजह से। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है जिसमें 7,777 रुपए में आईफोन-7 देने की घोषणा की गई है।

लोगों को इस स्टोर से आईफोन 7,777 रुपये के डाउनपेमेंट में मिल सकेगा। ये आईफोन 32 जीबी के स्टोरेज का होगा। कंपनी के मुताबिक आईफोन-7 32 जीबी सिर्फ 7777 रुपये के डाउनपेमेंट और 2499 रुपये की 24 मासिक किश्तों पर उपलब्ध है। इस मासिक किश्त के साथ एक बिल्ट-इन हाई-एंड पोस्टपेड प्लान भी शामिल है जो 30 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी , नेशनल रोमिंग) पेश करता है और इसके साथ एयरटेल सिक्योर पैकेज भी दिया जाएगा, जो डिवाइस के फिजिकल डैमेज को कवर करने के साथ साथ साइबर प्रोटेक्शन भी प्रदान करेगा।
बयान में कहा गया कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर किफायती डाउन पेमेंटस, तत्काल क्रेडिट वेरिफिकेशन और फाइनेंसिंग तथा बण्डल्ड मंथली प्लान्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स की रेंज उतारी जाएगी। एयरटेल की प्रोजेक्ट नेक्स्ट के अंतर्गत 2000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।
एयरटेल ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर डिजिटल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए एप्पल आइएनसी, एचडीएफसी बैंक, क्लिक्स केपिटल, सेयन्से टेक्नोलॉजिस, वल्कन तथा ब्राइटस्टार के साथ भागीदारी की है। बयान में कहा गया कि वर्तमान में एयरटेल ऑनलाइन स्टोर की सेवाएं देश के 21 शहरों में उपलब्ध है जिसे शीघ्र ही अन्य शहरों तथा कस्बों तक विस्तारित किया जाएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications