औद्योगिक मंडल फिक्की के अध्यक्ष पंकज पटेल ने आज भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये उद्योग जगत के अनुकूल नहीं हैं और नीतिगत दरों में कटौती नहीं करके रिजर्व बैंक देश की आर्थिक वृद्धि में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

गौरतलब है कि चार अक्तूबर को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों को छह प्रतिशत के पूर्वस्तर पर बनाए रखा जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए उसने देश की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 6.7% कर दिया। पटेल ने कहा कि इस तरह के कदम विकास विरोधी हैं।
यहां भारतीय पत्रकारों के एक समूह से पटेल ने कहा, रिजर्व बैंक उचित व्यवहार नहीं कर रहा है। यह (रिजर्व बैंक की नीतियां) विकास विरोधी है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग को आशा है कि ब्याज दरों में कमी आएगी और रिजर्व बैंक सही दृष्टिकोण अपनाएगा।
पटेल ने कहा, हम (उद्योग) ब्याज दरों में कटौती चाहते हैं। यह हमारे लिए अब एक बड़ी समस्या बन गयी है। आज की तारीख में भारत में वास्तविक ब्याज दर करीब 6% के बराबर है। पटेल ने कहा कि वृद्धि, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों के बीच एक संतुलन होना चाहिए।
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

RBI पॉलिसी का बड़ा ऐलान: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी?

RBI का बड़ा फैसला: EMI का बोझ अब नहीं बढ़ेगा!

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या अब आपकी EMI कम होगी?

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications