देश की खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 3.28% पर बरकरार रही, हालांकि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति अगस्त की तुलना में सितंबर में 3.28 % पर स्थिर रही।

उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CPI) सितंबर में गिरकर 1.25 % पर रहा, जबकि अगस्त में यह 1.52 % पर था। हालांकि साल-दर-साल आधार पर सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले साल के सितंबर में दर्ज 4.39 % से कम दर्ज की गई।
साल-दर-साल आधार पर सितंबर में शहरी क्षेत्रों में सीपीआई की दर गिरकर 3.44 % पर रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 3.15 % पर रही, जबकि पिछले साल सितंबर के दौरान यह क्रमश: 3.64 % और 5.04 % थी।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल दर साल आधार पर खाद्य मुद्रास्फीति में कमी के कारण खाद्य पदार्थो मुख्यत: दालों, अंडों और मसालों की कीमतों में आई गिरावट है।
वहीं, इस दौरान दुग्ध आधारित उत्पादों में 3.97 % और मांस-मछली की कीमतों में 3.19 % की गिरावट दर्ज की गई। गैर खाद्य श्रेणी में ईंधन और बिजली खंड में मुद्रास्फीति की दर सितंबर में बढ़कर 5.56 % रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
