वित्तमंत्री अरुण जेटली इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वित्तमंत्री ने अमेरिका में H1-B वीसा को लेकर अपनी राय स्पष्ट की और इसके पक्ष में अपनी दलील रखी। वित्तमंत्री ने अमेरिकी कोषागार मंत्री और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री के साथ एक द्विपक्षीय वार्ता के दौरान H1-B और एल1 वीजा प्रक्रिया में सुधार की जमकर वकालत की।

वित्तमंत्री का बयान
मंत्रालय ने वित्तमंत्री का बयान प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, "जेटली ने H1-B और L-1 वीजा प्रक्रियाओं और सोशल सिक्योरिटी नंबर योगदान में सुधार की जोरदार वकालत की, ताकि अमेरिक हितों के लिए काम कर रहे उच्च क्षमता वाले भारतीय पेशेवरों को मेहनत से कमाए गए उनके पैसों से वंचित नहीं किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कुशल भारतीय पेशेवरों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अमेरिकी पक्ष द्वारा भी उचित रूप से सराहनीय होना चाहिए।"

एक सप्ताह का दौरा
वित्तमंत्री एक हफ्ते के आधिकारिक दौरे पर वाशिंगटन में हैं। वह यहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। उनके साथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर उर्जित पटेल और आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग भी हैं।
IMF के साथ मीटिंग
विश्व बैंक और IMF की बैठकों से अलग जेटली ने अमेरिकी कोषागार मंत्री और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ यहां भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग पर द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में खासतौर से इस मुद्दे पर चर्चा की गई कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश किस प्रकार से बढ़ाया जा सकता है।
सुधारों पर चर्चा
जेटली ने इस बैठक में भारत में किए जा रहे संरचनात्मक सुधारों और जीएसटी लागू करने और छद्म अर्थव्यवस्था पर कार्रवाई करने जैसे साहसी कदमों की चर्चा की।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
