देश के अग्रणी लग्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड मर्सिडीज-बेंज द्वारा सहायता प्राप्त लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड ने मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह को अपना गुडविल एंबेसडर बनाया है। भारत के जाने-माने खिलाड़ी युवराज सिंह युवाओं को खेल का वास्तविक महत्व समझने में मदद करते हुए एक सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा देंगे।

इस अवसर पर युवराज ने कहा, "मेरे लिए भारत में लॉरियस परिवार में शामिल होना और युवाओं को उनके जीवन में चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए किए जा रहे महान कार्यों का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।"
इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलैण्ड फोलगर ने कहा, "अगर लीडर्स द्वारा सही इरादे और नजरिए से संचालित किया जाए, तो खेल किसी भी देश के युवाओं के लिए एक सकारात्मक, चरित्र-निर्माण का अनुभव हो सकता है।"
लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड के वैश्विक निदेशक एंडी ग्रिफिथ्स ने कहा, "लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड में हम जानते हैं कि खेल बच्चों और युवाओं को अपने जीवन में हिंसा, भेदभाव और विपरीत हालात से उबरने में सक्षम बनाता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया की अमूल्य सहायता और सहयोग के साथ, हमारे पास अब भारत में खेल का इस्तेमाल करते हुए बच्चों, विशेष रूप से लड़कियों को आगे पढ़ने और अपने समुदायों में एक अहम भूमिका निभाने में सहारा देने के लिए अधिक शानदार कार्यक्रमों का समर्थन करने का मौका है।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications