दुनिया की जानी मानी कंपनी ने रातों-रात दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक का रंग बदल दिया है। फिलिप्स ने सचिवालय के दोनों ब्लॉक्स में फिलिप्स डायनामिक फसाड लाइटिंग की जिससे इमारतें और भी भव्य लगने लगीं। वन इंडिया की खबर के मुताबिक, मंत्रालाय ने बताया कि इस नवीनीकरण में 15.40 करोड़ रुपए का खर्च आया है जिसे अगले 6-7 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।
पीएम मोदी भी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सचिवालय के दोनों ब्लॉक्स से भारत सरकार प्रशासन चलाती है, जो देश के ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है। इस भवन का निर्माण 1931 में किया गया था और इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) एवं देश के रक्षा, वित्त, गृह और विदेश मामलों के मंत्रालय हैं। नई दिल्ली के रायसिना पहाड़ी पर स्थित सचिवालय में राजपथ के आमने-सामने समानरूपी भवनों के दो ब्लॉक (नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक) हैं, और इनके बीच में राष्ट्रपति भवन है।
1.6 करोड़ रंगो का मिश्रण
फिलिप्स लाइटिंग इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुमित जोशी ने कहा, "केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को रोशन करने की इस प्रतिष्ठित परियोजना में शामिल होने पर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस सप्ताह से हमारी डायनामिक एलईडी लाइटिंग इस भवन को 1.6 करोड़ रंगों के मिश्रण का उपयोग करते हुए रोशन करेगी, जो पारंपरिक भारतीय और ब्रिटिश वास्तुकला के समृद्ध मिश्रण को प्रकाशित करेगी।"
थीम
कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलिप्स कलर काइनेटिक्स ने थीम को बनाने में एलईडी टैक्नोलॉजी की नवीनतम खोज का इस्तेमाल किया है और इन लाइट को बनाया है, जिनका उपयोग महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार और समारोह में किया जा सकता है। इसके अतरिक्त, इस सिस्टम में डिमिंग फीचर्स भी हैं, जो इमारत को कम व्यस्त समय में बिजली की खपत घटाने में सक्षम बनाएगा। तेज लाइटिंग प्रभाव को बनाने के लिए लगभग 662 लाइट प्वॉइंट बनाए गए हैं।
शहरी विकास मंत्रालय के जरिए हुए नवीनीकरण
यह लाइटिंग भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से संलग्न संगठन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा लगाई गई है। इस नवीनीकरण में 15.40 करोड़ रुपए का खर्च आया है जिसे अगले 6-7 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications