सोचिए अगर ऐसा हो जाए तो कितना मजा आएगा। मतलब एक तो सोना हद महंगा और उसपर जब आप उसे खरीदेंगे तो उससे ज्यादा देने का ऑफर, कमाल है। वैसे भी त्यौहारी सीजन में कस्टर्स को आकर्षित करने के लिए तमाम तरह की स्कीमें लॉन्च की जाती हैं। और दीपावली तो भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। दीपावली पर तमाम तरह के ऑफर्स के बीच एक ऑफर पेटीएम ने भी लॉन्च किया है। पेटीएम ने ये ऑफर 'दिवाली गोल्ड सेल' के तहत लॉन्च किया है।
दिवाली गोल्ड सेल
पेटीएम इस दिवाली 'दिवाली गोल्ड सेल' लेकर आई है, जिसमें ग्राहक धनतेरस पर गोल्डफेस्ट प्रोमो कोड का प्रयोग करके कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी पर 3 फीसदी अतिरिक्त पेटीएम गोल्ड पा सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।
पहले गणित समझें
अब आप सोचिए कि सोने के दाम इस वक्त 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास है और आप 10 हजार रुपए में करीब 3 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड खरीद सकते हैं। इन 10 हजार रुपए में आपको 291.26 रुपए टैक्स के रुप में देना होगा। ये मूल्य 10000 रुपए के मूल्य में जुड़ा रहेगा। अर्थात 9708.74 रुपए का सोना और 291.26 रुपए टैक्स ये आपको 3 ग्राम सोने के लिए अदा करना होगा।
होम डिलेवरी
अब आप पेटीएम के जरिए सोना खरीद कर अपने घर मंगा भी सकते हैं या फिर पेटीएम के ऑनलाइन स्टोर में रख सकते हैं जिसे आप बाद में कभी जरूरत पड़ने पर निकल सकते हैं। ये गोल्ड आपको सिक्के रुप में मिलेगा। आप खरीदा हुआ गोल्ड बेच भी सकते हैं। इसके लिए आपको पेटीएम के गोल्ड सेल की नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा।
कंपनी की उम्मीदें
कंपनी ने बयान में कहा कि पेटीएम गोल्ड फ्लेक्सिबिलिटी, सुरक्षा और पारदर्शिता प्रस्तुत करता है, जिससे यह बचत के पसंदीदा विकल्प के रूप में उभर रहा है। चूंकि अब ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहक 1 रुपया तक की छोटी रकम में शुद्ध सोना खरीदने व उसे संग्रहित करने की सहूलियत को समझ रहे हैं, इसलिए कंपनी अब इस माह धनतेरस व दिवाली के दौरान पेटीएम गोल्ड बिक्री में 5 गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही है।
शुद्ध सोना
उपभोक्ता पेटीएम गोल्ड में भारत की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त रिफाइनरी एमएमटीसी-पीएएमपी से 1 रुपया की कम कीमत में 24 कैरेट 999.9 शुद्ध सोना खरीद सकते हैं और इसे सुरक्षित, 100 फीसदी बीमाकृत लॉकर्स में मुफ्त में संग्रहित कर सकते हैं। ग्राहक लाइव मार्केट की कीमत पर अपना सोना एमएमटीसी-पीएएमपी को बेच सकते हैं या सोने के सिक्कों के रूप में इसकी डिलिवरी अपने घर पर पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास



Click it and Unblock the Notifications