आधार डिटेल में बदलाव करना अब ज्यादा आसान हो गया है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नई फैसेलिटी शुरु की है। इससे आपका आधार ज्यादा सुरक्षित होगा और वक्त भी बचेगा। दरअसल, अभी आधार में अपडेशन के लिए मोबाइल पर ओटीपी का इंतजार करना होता है। अब UIDAI एक नया फीचर लाया है। इसके तहत आपके पास टाइम बेस्ड ओटीपी (टीओटीपी) रहेगा। इसे आप वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
मात्र 30 सेकंड के लिए वैलिड होगा TOTP
UIDAI के सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए टीओटीपी लॉन्च किया गया है। आने वाले वक्त में ओटीपी से जुड़ी आधार की सभी अप्लीकेशंस को टीओटीपी पर माइग्रेट कर दिया जाएगा। टीओटीपी 8 डिजिट का नंबर है। यह सिर्फ 30 सेकंड के लिए वैलिड होगा। इसे यूजर खुद अपने मोबाइल पर जनरेट कर सकता है।
ऐसे मिलेगी सुविधा
आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर mAadhaar एप डाउनलोड करना होगा। यह एप उसी मोबाइल पर डाउनलोड करें, जिसमें वो नंबर है जो आपने आधार के लिए दिया है। एप डाउनलोड करने के बाद अपना प्रोफाइल बनाएं। इसमें आपको नंबर, नाम और अन्य डिटेल के साथ प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद एप एक्टिवेट हो जाएगा। यानी अब आप एम आधार को एक आधार कार्ड की तरह यूज कर पाएंगे। एप में ही अब टीओटीपी का ऑप्शन आ गया है, इस पर क्लिक करने के बाद 8 डिजिट का नंबर जनरेट हो जाएगा, जिसकी मदद से आप वहीं अपनी आधार डिटेल में बदलाव कर पाएंगे।
सफर के वक्त भी इस्तेमाल कर सकेंगे
यह एप अभी सिर्फ एंड्राइड पर अवलेबल है। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको आधार की हार्ड कॉपी साथ रखने की जरुरत नहीं है। ट्रेन में सफर करते वक्त भी आप mAadhaar इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी और प्रूफ की जरुरत नहीं है। आप इस एप को केवल उस मोबाइल पर ही डाउनलोड करें जिसमें वो नंबर हो, जो आपकी आधार डिटेल में दिया गया है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications