देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90.42 अंकों की गिरावट के साथ 31,833.99 पर और निफ्टी 32.15 अंकों की गिरावट के साथ 9,984.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.58 अंकों की तेजी के साथ 31,975.59 पर खुला और 90.42 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट के साथ 31,833.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,098.46 के ऊपरी और 31,769.40 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (5.04 फीसदी), टीसीएस (1.66 फीसदी), विप्रो (1.47 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.30 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - टाटा मोटर्स (2.02 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.97 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.47 फीसदी), ल्यूपिन (1.42 फीसदी) और टाटा स्टील (1.40 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 131.09 अंकों की गिरावट के साथ 15,804.59 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 181.74 अंकों की गिरावट के साथ 16,710.76 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.65 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,042.60 पर खुला और 32.15 अंकों या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9,984.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,067.25 के ऊपरी और 9,955.80 के निचले स्तर को छुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications