देश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने अपने कस्टमर को राहत की खबर दी है। बैंक ने ग्राहकों को हाल में विलय हुए बैंकों की चेकबुक को 31 दिसंबर तक मान्य कर दिया है। यानी SBI के सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक 31 दिसंबर 2017 तक चल सकेंगे।
एसबीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से बुधवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2017 से एसबीआई में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।
31 दिसंबर से पहले चेकबुक के लिए करना होगा आवेदन
इस मान्यता को बढ़ाने के बाद भी बैंक ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन करना जरुरी है। 31 दिसंबर के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्य नहीं होगा। नई चेकबुक के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रांच में जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है।
30 सितंबर थी आखिरी तारीख
इसके पहले बैंक की तरफ से यह आदेश आया था कि सभी 6 बैंकों के चेक 30 सितम्बर के बाद जमा करने पर अवैद्य माने जाएंगे। इन स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रणवकोर और भारतीय महिला बैंक सभी बैंकों के चेकों को अमान्य करने की हुई थी बात।
ऐसी है इन बैंकों की हिस्सेदारी
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में एसबीआई का 90 फीसदी हिस्सा था जबकि बीकानेर एंड जयपुर में 75.07 फीसदी था। त्रवणकोर में एसबीआई की हिस्सेदारी 79.09 फीसदी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications