जीडीपी में गिरावट, नोटबंदी, जीएसटी और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार लगातार घिर रही है। वहीं ऐसे में इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड की तरफ से आए बयान सरकार के लिए ठंडी हवा की तरह साबित होगें। IMF ने भारत की तारीफ की है और कहा कि वर्तमान में हुए परिवर्तनों का अच्छा असर 2019 में दिखेगा।
IMF की रिपोर्ट
IMF ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों का असर तुरंत नहीं दिखेगा इसका असर 2019 में दिखेगा। IMF ने भारत के घरेलू मार्केट के एकीकरण करने वाले टैक्स जीएसटी की काफी तारीफ की है। IMF ने उम्मीद जताई है कि 2019 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 8 फीसदी के हिसाब से आगे बढ़ेगी।
सबसे आगे भारत
IMF के मुताबिक भारत 2019 तक एक बार फिर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर सकता है। इस रेस में भारत चीन को पीछे छोड़ कर पहले स्थान पर रह सकता है। उसी दौरान चीन की विकास दर 6.5 रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
सुधारों की तारीफ
हालांकि IMF ने हालिया जीडीपी को घटाकर 6.7 कर दिया है। फिर भी उसने उम्मीद जताई है कि मोदी सरकार आने वाले वक्त में और तेजी से रिफॉर्म करेगी जिससे देश में बिजनेस के अनुकूल माहौल तैयार होगा और बड़ी संख्या में विदेशी निवेश आएगा। IMF को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही भूमि सुधार कानून लागू करेगी। कुल मिलाकर IMF के मुताबिद देश के 'अच्छे दिन' अब 2019 में ही आएंगे।
आंकड़े
रिपोर्ट के मुताबिक, 1999 और 2008 के बीच भारत का औसत विकास दर 6.9 प्रतिशत रही, उसके बाद 2009 में ये 8.5 प्रतिशत, 2010 में 10.3 प्रतिशत, 2011 में 6.6 प्रतिशत रही। वहीं, ग्लोबल लेवल पर आईएमएफ ने विकास दर 2017 और 2018 में क्रमश: 3.6 प्रतिशत, 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications